मैं भूलना चाहती हूं---!
मैं भूलना चाहती हूं कि:
कई बार, मैंने सच को सुना---!
मैं भूलना चाहती हूं कि:
कई बार, मैंने आवारा भूख की चीत्कार को बुना---!
मैं भूलना चाहती हूं कि:
हर हत्याकांड के बाद के चांद को, मैंने मौन कातिल कहा---!
मैं भूलना चाहती हूं किः
ढलान पर उगी आंख को, मैंने लहूलुहान अक्स कहा---!
Subscribe Now
