दफ्तर में पिछले पांच साल से सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रही चालीस वर्षीय मंगली के बारे में एक दिन अकाउंटेंट ने फाइल उठाते हुए धीरे से कहा, ‘सर, मुझे पता लगा है कि मंगली का नाम नगर पालिका के सफाई कर्मचारी के रोस्टर में दर्ज हो गया है।’
मैं चौंक गया, ‘क्या मतलब? वही मंगली जो हमारे यहां अंशकालिक सफाई कर्मचारी है? उसने खबर नहीं की?’
‘जी हां। अब उसे वहां....
