अलगाव के बाद
उसने हेगल को कभी
नहीं पढ़ा
न ही वह कभी समझ पाया कि
उसकी मानसिक स्थिति
उसके विचार
उसकी प्रतिक्रियाओं पर
पिछली कई सभ्यताओं में
पहले ही लिखा जा चुका है
बार---बार
बार---बार
वह जीवन को हर बार
समझना चाहता है
हर उकाल1 से पहले
क्वेराल2 के पेड़ के नीचे बैठकर
एक गहरी सांस में&....
